मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
उत्तर प्रदेश

यूपीः अलीगढ़ में जंग का मैदान बना महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, छात्रों के दो गुट भिड़े, कई राउंड चलीं गोलियां, मारपीट में आधा दर्जन छात्र घायल

Rakesh

यूपी के अलीगढ़ जिले में इंटर कॉलेज के छात्रों में वर्चस्व को लेकर जमकर विवाद हुआ। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज जंग का मैदान बन गया। दो गुट आमने-सामने आ गए।

Mahatma Gandhi Inter College
शेयर करें

अलीगढ। यूपी के अलीगढ़ जिले में इंटर कॉलेज के छात्रों में वर्चस्व को लेकर जमकर विवाद हुआ। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज जंग का मैदान बन गया। दो गुट आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं। मारपीट में कई छात्र घायल हो गए।

फायरिंग के बाद कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही भारी तादाद में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया है। छात्रों ने कालेज परिसर में जमकर तोड़फोड़ की है। इस दौरान छात्रों के दोनों गुट हाथों में तमंचा लहरा रहे थे।

सारी घटना छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर थी। एक दिव्यांग छात्र सहित कई छात्र-छात्राओं को चोटें आई हैं। घटना के बाद छात्र-छात्राओं ने थाने का घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें