मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः हरिद्वार में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख रुपए से भी अधिक का लगाया अर्थदंड

Rakesh

हरिद्वार में अवैध खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन करने वालों पर 50 लाख रुपए से भी अधिक का अर्थदंड लगाया गया है।

haridwar
शेयर करें

हरिद्वार। हरिद्वार में अवैध खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन करने वालों पर 50 लाख रुपए से भी अधिक का अर्थदंड लगाया गया है।

एसडीएम अजयवीर सिंह के नेतृत्व में खनन विभाग की टीम ने श्यामपुर क्षेत्र में 7 भंडारण, 3 स्क्रीनिंग प्लांट और क्रेशर पर अवैध खनन में कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये से भी अधिक का अर्थदंड लगाया। एसडीएम के नेतृत्व में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन पर प्रशासन की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व भी खनन विभाग की संयुक्त टीम के साथ भोगपुर क्षेत्र में कार्रवाई की गई थी। जिसमें 1 स्क्रीनिंग प्लांट व 2 क्रशर पर कार्रवाई की गई थी।

एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी अवैध खनन और अवैध भंडारणों पर इस तरह लगातार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खनन विभाग से मनीष, विवेक, सुष्मिता व संबंधित कानूनगो, लेखपाल मौके पर उपस्थित रहे।

टैग: action
शेयर करें