मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

बेहद खूबसूरत लुक में एयरपोर्ट पहुंचीं मलाइका अरोड़ा

Rakesh

मलाइका अरोड़ा जहां भी जाती हैं तो अपने लुक से चार चांद लगा देती हैं। अब जब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो वह नए लुक में नजर आईं।

malaika arora
शेयर करें

मुंबई। बॉलीवुड की फेमस अदाकारा  मलाइका अरोड़ा हमेशा अपने लुक की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर वह पैपराजी के कैमरे में कैद हो गईं। हालांकि इस बार उन्हें जिम के बाहर या अर्जुन कपूर के साथ नहीं देखा गया है। दरअसल मलाइका अरोड़ा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गईं। जहां से उनकी कुछ ऐसी तस्वीरे सामने आईं है, जिसमें उनका स्वैग अलग ही नजर आ रहा है।

पैपराजी के कैमरे में हुईं कैद

हर बार की तरह इस बार भी मलाइका ने कैमरे के सामने कई तरह के पोज दिए।मगर इस बार पोज से ज्यादा खास बात उनके पहने हुए कपड़ों में रही। जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक्ट्रेस को देखते ही पैपराजी एक्टिव हो  गए और उन्होंने मलाइका के कार से उतरने से लेकर एयरपोर्ट तक जाने तक उनकी तस्वीरें खींचीं।

फैंस ने अर्जुन कपूर को किया याद

देखा जाए तो मलाइका अरोड़ा जहां भी जाती हैं तो अपने लुक से चार चांद लगा देती हैं। अब जब उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो वह नए लुक में नजर आईं। जहां वह काफी स्टाइलिश लग रही थीं। इस दौरान मलाइका ने ब्लू शर्ट और ऑफ व्हाइट ट्राउजर पहना हुआ था।

ट्राउजर के साथ मलाइका का बेल्ट भी सेंटर ऑफ अट्रेक्शन था। इसके साथ मलाइका ने सनग्लासेस लगा रखी थी। जो उनके लुक को और खास बना रही थी। हालांकि उनका लूज ट्राउजर इंस्टा यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया और इसे देखकर उन्हें मलाइका के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की याद आ गई।

मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपना अलग स्टाइल स्टेटेमेंट सेट करती हैं। वह जहां भी जाती हैं  अपने स्टाइल से लाइमलाइट में आ जाती हैं।

शेयर करें