मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला मुलायम सिंह ने मोदी के दोबारा PM बनने की कामना क्यों की थी? ब्रजेश पाठक ने बताई बड़ी वजह
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में शहीद जवानों को दिया जाएगा मुआवजा

Avnish

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने हमला कर लिया जिसमें हमारे 11 जवान शहीद हो गए उसके बाद इलाके में मुठभेड़ भी हुई कई बयान तमाम राजनीतिक पार्टियों से आए

Naxal Attack
शेयर करें

छत्तीसगढ़ से ऐसी खबर निकलकर सामने आई जिसने ना सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि कई परिवारों को दुख दे दिया है बता दें छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पहले से घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने  आईईडी ब्लास्ट कर दिया और इस ब्लास्ट में हमारे 11 जवान शहीद हो गए इसके बाद तुरंत जवानों ने उस एरिय को घेर लिया फिर मुठभेड़ भी हुई.

 

पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तुरंत अतिरिक्त बल को मौके के लिए रवाना किया गया आपको बता दें कि लगातार कई महीनों से सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे है इसी वजह से नक्सलियों के जरिए यह कायराना हरकत को अंजाम दिया गया इससे पहले भी यानि की पिछले महीने भी बीजापुर में ऐसी घटना हुई थी जिसमें एक जवान शहीद हो गया था.

 

पीएम मोदी ने जताया दुख

बता दें इस घटना से ना सिर्फ छत्तीसगढ़ के लोगों को दुख पहुंचा है बल्कि कई नेताओं ने भी इस हमले पर शोक व्यक्त किया है खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर के लिखा है कि  दंतेवाड़ा में छत्तीसगढ़ पुलिस पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं.  हम हमले में शहीद हुए बहादुर जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.  उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं.

 

इसी संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्री ने भी शोक जताया है इसी के साथ प्रदेश के सीएम को भी फोन करके हालचाल लिया और यह भी कहा है कि जिस चीज की भी राज्य को जरूरत हो वो देंगे

 

इससे पहले भी हुए है कई हमले

यह पहली बार नहीं है जब नक्सलियों ने ऐसे हमलों को अंजाम दिए हो इससे पहले भी कई हमले हुए है जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को दहला कर रख दिया है. 9 मार्च को भी राज्य के सुकमा में भी मुठभेड़ देखने को मिली थी इसके बाद भारी मात्रा में विस्फोट भी बरामद किया गया था उस वक्त सुरक्षाबलों ने दावा किया था कि 5 से 6 नक्सली घायल हुए थे.

टैग: chhattisgarh
शेयर करें