मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः नकाबपोश बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीणों के ललकारने पर गांव छोड़कर भागे

Rakesh

लक्सर जिले के बहादरपुर खादर गांव में गुरुवार देर रात कई बाइकों पर सवार होकर आए एक दर्जन से अधिक हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने लक्सरी व बहादुरपुर के बीच एक दुकान पर बैठे युवक के ऊपर हमला बोल दिया। अपनी जान बचाने के लिए युवक ने शोर मचा दिया।

police
शेयर करें

लक्सर। लक्सर जिले के बहादरपुर खादर गांव में गुरुवार देर रात कई बाइकों पर सवार होकर आए एक दर्जन से अधिक हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने लक्सरी व बहादुरपुर के बीच एक दुकान पर बैठे युवक के ऊपर हमला बोल दिया। अपनी जान बचाने के लिए युवक ने शोर मचा दिया।

इस बीच बदमाशों ने युवक के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान दोनों ओर से कई राऊंड फायरिंग की गई। इस बीच बहादरपुर खादर गांव का नरेश नामक युवक अपने 9 वर्षीय बेटे प्रिंस को बाइक से लेकर घर लौट रहा था। उसकी भी आंख के पास गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया।

बदमाशों व ग्रामीणों के बीच लगभग आधे घंटे तक पत्थर, लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। इस बीच बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण व एसएसआई मनोज गैरोला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच तीन से चार राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले हैं। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि मामले में नरेश की ओर से तहरीर दी गई है।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा गांव में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

टैग: police
शेयर करें