1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News :मेरठ में एक महिला की डिलीवरी होते ही पिता ने बच्चे का किया सौदा,82 हजार रुपये कैश बरामद

UP News :मेरठ में एक महिला की डिलीवरी होते ही पिता ने बच्चे का किया सौदा,82 हजार रुपये कैश बरामद

Child theft racket:उत्तर-प्रदेश के मेरठ से पिता का घिनौना करतूत सामने आया है,मेरठ में एक महिला की डिलीवरी होते ही पिता ने अपने बच्चे को बेच दिया,यह घटना मेडिकल कॉलेज का है जहां बच्चा चोरी के मामले के बाद आरोपी पिता की करतूत सामने आ गई,आरोपी पिता के पास से ₹82000 बरामद हुए हैं,यह सौदा डिलीवरी के पहले ही ऑन डिमांड हो चुका था,बस महिला के प्रसव के बाद बच्चे को देकर रकम ले ली गई.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Meerut News: उत्तर-प्रदेश के मेरठ से पिता का घिनौना करतूत सामने आया है,मेरठ में एक महिला की डिलीवरी होते ही पिता ने अपने बच्चे को बेच दिया,यह घटना मेडिकल कॉलेज का है जहां बच्चा चोरी के मामले के बाद आरोपी पिता की करतूत सामने आ गई,आरोपी पिता के पास से ₹82000 बरामद हुए हैं,यह सौदा डिलीवरी के पहले ही ऑन डिमांड हो चुका था,बस महिला के प्रसव के बाद बच्चे को देकर रकम ले ली गई.

पढ़ें :- UP पुलिस के इतिहास में पहली बार...शहीद STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

 यह पूरा मामला मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज का है. जहां बच्चा वार्ड में महिला को भर्ती कराया गया था. देर रात महिला का प्रसव हुआ, जिसके कुछ घंटे बाद ही नशेड़ी पिता ने बच्चे को ले जाकर एक दंपति को सौंप दिया. इसके एवज में ₹100000 की रकम भी ली गई. रकम लेते ही कुछ पैसे नशेड़ी ने खर्च कर दिए, लेकिन इतने पर ही मेडिकल कॉलेज में बच्चा चोरी का हल्ला मच गया. मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने पूछताछ की तो नशेड़ी पिता की हकीकत सामने आ गई. उसके पास से ₹82000 भी बरामद हुए हैं.

 

बच्चे की मां के मुताबिक सब काम हो गया, लेकिन जब मेडिकल कॉलेज में बच्चा चोरी का हल्ला मच गया तो फिर पोल खुल गई. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले रखा है, लेकिन पुलिस भी कंफ्यूज है कि इस मामले को अपराधिक धाराओं में कैसे दर्ज किया जाए, जहां दोनों ही पक्ष सहमत हैं. फिलहाल इस मामले में पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com