मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

दुस्साहसः सुल्तानपुर में दिनदहाड़े बदमाशों ने चाकू से बालक का गला रेता, गंभीर

Rakesh

यूपी के सुल्तानपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। कार सवार 4 बदमाशों ने बालक पर चाकू से हमला कर दिया। चारों बदमाशों ने बालक के गले को चाकू से रेता और मरा समझकर फरार हो गए। लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बालक को सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय बालक को लखनऊ रेफर कर दिया।

attack from knief
शेयर करें

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। कार सवार 4 बदमाशों ने बालक पर चाकू से हमला कर दिया। चारों बदमाशों ने बालक के गले को चाकू से रेता और मरा समझकर फरार हो गए। लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल बालक को सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय बालक को लखनऊ रेफर कर दिया।

बालक को मरा समझकर फरार हो गए बदमाश 

घटना बल्दीराय थानांतर्गत देहलीबाजार की है। शनिवार को दिनदहाड़े फॉर्च्यूनर सवार 4 बदमाशों ने राह चलते बालक पर चाकुओं से हमला कर दिया। बालक को मरा समझकर बदमाश फरार हो गए। 15 वर्षीय बालक अयांश शुक्ल अयोध्या जिले के इनायतनगर थानांतर्गत निहाली शुकुल का पुरवा जमुआ कुचेराबाजर का रहने वाला है।

लेकिन अयांश सुल्तानपुर में बल्दीराय थानांतर्गत देहली बाजार हनुमान दूबे का पुरवा में अपने ननिहाल में मामा-मामी के साथ रहता है। घायल अयांश ने बताया कि आज वह दिन में मंदिर जा रहा था, तभी फॉर्च्यूनर सवार 4 बदमाशों ने उस पर चाकुओं से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने कहा कि पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

शेयर करें