Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Mission 2024 : पीएम मोदी और नड्डा की अध्यक्षता में BJP शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी CM की दिल्ली में बैठक, कई मुद्दों पर मंथन

Mission 2024 : पीएम मोदी और नड्डा की अध्यक्षता में BJP शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी CM की दिल्ली में बैठक, कई मुद्दों पर मंथन

बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं सहित अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 24 जुलाई। बीजेपी ने गुजरात समेत कई राज्यों में विधानसभा के आगामी चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर दिल्ली में केंद्रीय मुख्यालय पर रविवार को पार्टी के मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हुई। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहे। बैठक में दो साल बाद प्रस्‍तावित लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मुख्‍यमंत्रियों से फीडबैक लिया गया। सभी मुख्यमंत्रियों को अपने-अपने राज्‍यों में पार्टी को मजबूत करने के निर्देश मिले हैं। इससे पहले बनारस में 14 दिसंबर को इसी तरह की एक मीटिंग हुई थी।

पढ़ें :- पंजाब में पहले सरकारी खजाना मंत्रियों के घरों में जाता था, अब लोगों की जेब तक जाता हैः अरविंद केजरीवाल

मिशन 2024 को लेकर मंथन

बतादें कि इस बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं सहित अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बैठक की तस्वीरें भी साझा की गईं।

बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com