1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बने बाएं हाथ के गेंदबाज

मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बने बाएं हाथ के गेंदबाज

Mitchell Starc : ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है।

By HO BUREAU 

Updated Date

Mitchell Starc : ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। मिचेल स्टार्क ने टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले एक विकेट लेने के साथ ही इतिहास रच दिया है। स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं।

पढ़ें :- एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन का इनाम, भारतीय महिला खिलाड़ियों की टी20 रैंकिंग में सुधार, 'टॉप-4' में पहुंचीं शेफाली

स्टार्क ने यह उपलब्धि शादमान इस्लाम को पवेलियन भेजने के साथ ही हासिल की। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज रंगना हेराथ को पीछे छोड़ दिया है। स्टार्क के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट हो गए हैं। वहीं, हेराथ ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 433 विकेट निकाले थे। स्टार्क वसीम अकरम को पहले ही पीछे छोड़ चुके हैं, जिन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में 414 विकेट चटकाए थे।

टीम सिर्फ 198 रन बनाकर ऑलआउट

टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से बांग्लादेश के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ और पहली पारी में टीम सिर्फ 198 रन बनाकर ऑलआउट हुई। ट्रेविस हेड महज 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जैक वेदराल्ड 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्नस लाबुशेन सिर्फ एक रन ही बना सके। कैमरून ग्रीन का बल्ला भी खामोश रहा और वह 13 रन बनाकर आउट हुए।

यह भी पढ़ें : स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने वनडे विश्व कप के ढांचे पर उठाए सवाल

एलेक्स कैरी (19 रन), ब्यू वेबस्टर (12 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। कप्तान पैट कमिंस 9 रन बनाकर हसन महमूद का शिकार बने। गेंदबाजी में बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

पढ़ें :- पहली बार भारत और जापान के बीच खेला जाएगा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, BCCI ने किया ऐलान

दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने पहली पारी में एक विकेट खोकर 96 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए हैं। शादमान (20 रन) के पवेलियन लौटने के बाद तंजीद हसन तमीम और मोमिनुल हक दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की अटूट साझेदारी निभा चुके हैं। तंजीद 32 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि मोमिनुल 35 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। (आईएएनएस)

नोट (डिस्क्लेमर)
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

पढ़ें :- रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को BCCI ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com