मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

हंगामेदार रहेगा बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र, 10 से 14 जुलाई तक चलेगी बैठक

Rajni

बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र हंगामेदार रहेगा। कानून-व्यवस्था व भ्रष्टाचार पर भाजपा सहित अन्य विपक्षी दल नीतीश सरकार को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

bihar legislature
शेयर करें

पटना। बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र हंगामेदार रहेगा। कानून-व्यवस्था व भ्रष्टाचार  पर भाजपा सहित अन्य विपक्षी दल नीतीश सरकार को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

मानसून सत्र 10 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 14 जुलाई तक चलेगा। संसदीय कार्य विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। मानसून सत्र के दूसरे और तीसरे दिन यानि 11 और 12 जुलाई को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कामकाज किया जाएगा।13 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। साथ ही विनियोग विधेयक सदन के पटल पर रखा जायेगा।

इसी दिन प्रथम सप्लीमेंट्री बजट को पास कराया जायेगा।14 जुलाई को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य और गैर सरकारी संकल्प पारित कराया जाएगा। जबकि 12 जुलाई को नए विधेयक को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इस बार भी मानसून सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं। विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है तो सत्ता पक्ष भी अपनी बातों को मुखरता से रखेगी।

टैग: bihar
शेयर करें