मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

फ्रिज में करंट उतरने से मां-बेटी की मौत,  मासूम गंभीर

HO BUREAU

यूपी के देवरिया जिले के रुद्रपुर उपनगर के आजाद नगर वार्ड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को फ्रिज में करंट उतरने से मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा बुरी तरह झुलस गया। सायदा पत्नी इश्तेहार उर्फ भंडारी का मकान आजाद नगर वार्ड में स्थित है। सायदा की बेटी अफसाना, जो सोनू की पत्नी थी, दोपहर को घर पर थी।

current
current
शेयर करें

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले के रुद्रपुर उपनगर के आजाद नगर वार्ड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को फ्रिज में करंट उतरने से मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा बुरी तरह झुलस गया। सायदा पत्नी इश्तेहार उर्फ भंडारी का मकान आजाद नगर वार्ड में स्थित है। सायदा की बेटी अफसाना, जो सोनू की पत्नी थी, दोपहर को घर पर थी।

अफसाना फ्रिज में आम रखने के लिए गई, तभी फ्रिज खोलते ही उसे करंट लग गया। मां सायदा ने बेटी को बचाने का प्रयास किया और वह भी करंट की चपेट में आ गई। अफसाना का बेटा गोलू जब दोनों को बचाने गया, तो उसे भी करंट लगा।

गोलू ने बाहर आकर शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने तुरंत बिजली काटी और तीनों को फ्रिज से अलग किया। सभी को तुरंत सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सायदा और अफसाना को मृत घोषित कर दिया। गोलू का उपचार सीएचसी में जारी है।

शेयर करें