मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मां की डांट से नाराज बच्ची ने गोमती नदी में लगाई छलांग, बचाने के प्रयास में डूबा युवक

HO BUREAU

यूपी की राजधानी लखनऊ में 11 साल की बच्ची गोमती नदी मे कूद गई। बच्ची ने पक्का पुल से गोमती नदी में छलांग लगाई। मौके पर पहुंचे लड़की के परिजनों ने बताया कि मां की डांट से नाराज़ 11 साल की बच्ची ने पक्के पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। बच्ची को छलांग लगाते देख उसे बचाने के प्रयास में गोमती नदी में उतरा युवक डूब गया।

victim
victim
शेयर करें

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में 11 साल की बच्ची गोमती नदी मे कूद गई। बच्ची ने पक्का पुल से गोमती नदी में छलांग लगाई। मौके पर पहुंचे लड़की के परिजनों ने बताया कि मां की डांट से नाराज़ 11 साल की बच्ची ने पक्के पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी। बच्ची को छलांग लगाते देख उसे बचाने के प्रयास में गोमती नदी में उतरा युवक डूब गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लड़की को गोमती नदी से बाहर निकाला । वहीं लड़की को बचाने के प्रयास में गोमती नदी में उतरा युवक डूब गया। गोमती नदी में उतरे युवक का अभी तक पता नहीं चल सका है। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश जारी है। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है। घटना मदेयगंज थाना इसाके के पक्का पुल की है।

 

शेयर करें