मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: तिलक से लौट रहे मुखिया पति जानलेवा हमले में हुए गम्भीर रुप से घायल , इलाज के लिए मुजफ्फरपुर भेजा गया

इंडिया वॉइस

Crime News In Bihar: बिहार के मोतिहारी से जानलेवा हमले की खबर सामने आई है,मोतीहारी के पूर्वी चम्पारण जिला के सागर पंचायत के मुखिया पति सह RJD नेता पर जानलेवा हमला किया गया है,पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है,इस हमले में मुखिया पति राजद नेता और पैक्स अध्यक्ष काफी गंभीर रूप से घायल हो गए है.

शेयर करें

Motihari news:बिहार के मोतिहारी से जानलेवा हमले की खबर सामने आई है,मोतीहारी के पूर्वी चम्पारण जिला के सागर पंचायत के मुखिया पति सह RJD नेता पर जानलेवा हमला किया गया है,पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है,इस हमले में मुखिया पति राजद नेता और पैक्स अध्यक्ष काफी गंभीर रूप से घायल हो गए है.

इस हमले में दो लोग घायल हो गए है और दोनों ही पीपरा थाना के सागर पंचायत के निवासी हैं, जो एक तिलक समारोह में भाग लेकर लौटे थे कि जहिंगरा मठ के समीप मारपीट हो गयी. इसमें दोनों पक्ष से चाकूबाजी हुई. दोनों पक्ष ने गोली चलाने का आरोप एक दूसरे पर लगाया है. मोतिहारी सदर अस्पताल में अपने पति का इलाज करा रही सागर पंचायत की मुखिया ममता सिंह ने बताया कि उनके पति युवा राजद के प्रधान महासचिव सुनील सिंह एक शादी समारोह से लौट रहे थे. उसी दौरान कुछ लोग उन्हें जहिंगरा मठ के समीप घेर लिए और उनकी गाड़ी पर पहले हमला किया गया और फिर सुनील सिंह पर और उनके गाड़ी के चालक पर हमला बोल चाकू गोद दिया.

इस जानलेवा हमले में सुनील सिंह और उनका ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है. इस मामले में घायल सुनील सिंह ने बताया कि शादी से लौटने के समय देर रात्रि में पहले से घात लगाए कन्हैया सिंह, पप्पू सिंह सहित कुछ अन्य लोग रास्ते में सड़क किनारे खड़े थे. इसी बीच सड़क पर आकर एक लड़के ने गाड़ी को रोकने के लिए हाथ दिखाया जिससे ड्राइवर ने गाड़ी रोक दिया.

उसके बाद अन्य लोग सामने आये और चाकू से हमला बोल दिया,मुखिया ममता सिंह ने इस घटना के पीछे की वजह राजनीतिक रंजिश बतायी है. मुखिया ने कहा कि हमलावर कन्हैया सिंह पिछले 15 वर्षों से मुखिया रहे थे और इस बार हारे हैं जिस खुन्नस में इस घटना को अंजाम दिया गया है. चकिया से मुजफ्फरपुर इलाज कराने जाने के दौरान जख्मी पैक्स अध्यक्ष रविभूषण सिंह ने बताया कि एक तिलक समारोह से लौटने के दौरान सुनील सिंह ने रास्ते में जहिंगरा मठ के समीप घेर कर हमला किया, जिसमें समर्थकों ने चाकू और लोहे के रड से हमला किया.

शेयर करें