मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हिमाचल में चलती कार में लगी आग, बीएसएफ जवान जिंदा जला

Rajni

चलती कार में आग लग जाने से बीएसएफ जवान की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुई।

burnt car
शेयर करें

चंबा। चलती कार में आग लग जाने से बीएसएफ जवान की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुई।

चंबा-जोत मार्ग पर बुधवार देर रात एक चलती कार में आग भड़क गई। इससे कार में सवार बीएसएफ के जवान की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी भयानक थी कि कार जलकर राख हो गई और जवान के अवशेष ही मिल पाए।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक जवान के बचे हुए अवशेष पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

टैग: car
शेयर करें