मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बिज़नेस

मुकेश अंबानी ने दुबई में खरीदी सबसे महंगी प्रॉपर्टी, 1356 करोड़ रुपये में हुआ सौदा

इंडिया वॉइस

दुबई के लैंड डिपार्टमेंट के मुताबिक पाम जुमेराह में 1300 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी डील हुई है. खरीदार के नाम का खुलासा नहीं किया गया.

Mukesh Ambani
Mukesh Ambani at number 11 in the list of rich in the world
शेयर करें

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुबई में प्रॉपर्टी एम्पायर बनाने में जुट गए हैं. उ्होंने एक बार फिर पाम जमेराह में बीच के किनारे विला खरीदा है. मुकेश अंबानी ने बीते हफ्ते 163 मिलियन डॉलर यानि 1350 करोड़ रुपये में पाम जुमेराह में इस विला को खरीदा है. माना जा रहा है कि उन्होंने इस प्रॉपर्टी को कुवैती बिजनेस दिग्गज मोहम्मद अलशाया से खरीदा है.

84 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी का ये विला इस साल अपने छोटे बेटे अनंत के लिए खरीदे गए 80 मिलियन डॉलर के घर से कुछ ही दूर है. मुकेश अंबानी की ओर से खरीदी गई दुबई की ये नई प्रॉपर्टी एक प्राइवेट स्पा, इनडोर और आउटडोर पूल के साथ दस बेडरूम का आलीशान विला है. दुबई के प्रॉपर्टी मार्केट में ये सबसे महंगी डील में से एक थी और 7 महीने तक ये रिकॉर्ड बना रहा. लेकिन इस बार उन्होंने उससे भी महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है. इससे पहले उन्होंने यूके के कंट्री क्लब स्टोक पार्क को 79 मिलियन डॉलर में खरीदा था. ब्लूमबर्ग के रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी न्यूयार्क में भी प्रॉपर्टी खरीदने के लिए तलाश रहे हैं. जिस कुवैती बिजनेसमैन मोहम्मद अलशाया से उन्होंने प्रॉपर्टी खरीदी है उनके पास रिटेल ब्रांड स्टारबक्स, एच एंड एम, विक्टोरिया सीक्रेट के लोकल फ्रैंचाइजीज मौजूद है.

मुकेश अंबानी के पाम जुमेराह में प्रॉपर्टी खरीदने के बाद वहां दुनिया के रईसों के प्रॉपर्टी खरीदने की होड़ मची है. हाल ही में किसी खरीदार ने 82.2 मिलियन डॉलर यानि करीब 700 करोड़ रुपये में यहां प्रॉपर्टी खरीदी है. लेकिन इस महीने दुबई के प्रॉपर्टी बाजार में सबसे महंगी डील हुई है. दुबई के लैंड डिपार्टमेंट के मुताबिक पाम जुमेराह में 1300 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी डील हुई है. हालांकि खरीदार के पहचान का खुलासा नहीं किया गया.

दुबई के रियल एस्टेट मार्केट में प्रॉपर्टी बूम देखने को मिला है. यहां 70 फीसदी ट्रांजैक्शन कैश में होता है इसलिए डील जल्द पूरी हो जाती है. बीते एक सालों में यहां रियल एस्टेट की कीमतों में 70 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है

शेयर करें