मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: छपरा में दिनदहाड़े मुखिया प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या,घटना के बाद से परिजनों में चीख पुकार मच गई.

इंडिया वॉइस

Crime News: छपरा जिले के रिविलगंज में अपराधियों ने मुखिया प्रत्याशी व प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है,अपराधियों ने मुखिया प्रत्याशी(गोरख महतो)के सिर में गोली अखबार पढ़ते समय मारी,इस घटना के बाद परिवार वाले आननफानन में उन्हें छपरा सदर अस्पताल ले कर गए,जहां डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

शेयर करें

Saran News: छपरा जिले के रिविलगंज में अपराधियों ने मुखिया प्रत्याशी व प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है,अपराधियों ने मुखिया प्रत्याशी(गोरख महतो)के सिर में गोली अखबार पढ़ते समय मारी,इस घटना के बाद परिवार वाले आननफानन में उन्हें छपरा सदर अस्पताल ले कर गए,जहां डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया,जिसके बाद परिवार वालों ने अस्पताल में जमकर तांडव मचाया. अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों के साथ मरीजों के परिजनों एवं नर्सों तक की पिटाई कर दी गई.

मृतक जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी स्व जमादार महतो का 45 वर्षीय पुत्र गोरख महतो बताया गया है.गोरख महतो देवरिया गांव स्थित घर के समीप अखबार पढ़ रहे थे. तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनके समीप पहुंच सिर में गोली मार दी. जब तक लोग समझ पाते तबतक अपराधी फरार हो गये. जिसके बाद परिजन उन्हें उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर अरविंद कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिजनों में चीख पुकार मच गई.

वहीं परिजनों का आक्रोश अस्पतालकर्मियों पर ही टूट पड़ा. जिसके बाद चिकित्सक ईमरजेंसी वार्ड से भाग खड़े हुए और आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल के कर्मचारियों की पिटाई शुरू कर दी. यहां तक की नर्सों तक को पीटा गया. जिसके बाद अस्पताल प्रशासन की सूचना पर भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ. डीएसपी एमपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है अपराधियों को जल्द ही पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

शेयर करें