1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra News:नासिक में एक्सीडेंट के बाद बस मे लगी भयानक आग ,11 लोग जिंदा जले ,कई लोग घायल

Maharashtra News:नासिक में एक्सीडेंट के बाद बस मे लगी भयानक आग ,11 लोग जिंदा जले ,कई लोग घायल

महाराष्ट्र के नासिक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,कंटेनर से टक्कर के बाद बस मे आग लग गयी,जिसमे 11 लोगो की जिंदा जलने से मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल है,शव और घायल लोगो को अस्पताल ले जाया गया है,सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बस से यात्रियों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Maharashtra News:महाराष्ट्र के नासिक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,कंटेनर से टक्कर के बाद बस मे आग लग गयी,जिसमे 11 लोगो की जिंदा जलने से मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल है,शव और घायल लोगो को अस्पताल ले जाया गया है,सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बस से यात्रियों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया.

पढ़ें :- मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने दी चेतावनी, कहा- गंदी राजनीति का पड़ेगा व्यापक असर

लग्जरी बस औरंगाबाद से नासिक की ओर जा रही थी,तभी ये हादसा नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर हुआ,नासिक पुलिस ने बताया कि कल रात बस में आग लग गई थी. हादसे में 11 लोगों की मौत की आशंका है,शव और घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है,अभी भी डॉक्टर की पुष्टि के साथ मौतों की सही संख्या का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस का कहना है कि अभी घायलों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है. मृतकों की पहचान के बाद उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com