मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों का पेंच, कांग्रेस 125 सीटों पर अड़ी! यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 75 की स्पीड से ज्यादा नहीं दौड़ेंगी गाड़ियां! शरद पवार नहीं लेंगे संन्यास! सुप्रिया सुले ने अटकलों को बताया बेतुका नितिन नवीन के फर्जी AI वीडियो पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, IFSO यूनिट ने दर्ज की FIR मोदी ने भाजपा-अकाली गठबंधन को बताया स्वाभाविक, पंजाब के विकास पर दिया जोर यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने की तैयारी तेज UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पाठक और मौर्य, बोले- कंकड़ वाली खिचड़ी है यह गठबंधन 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में छात्र को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हाइवे पर बवाल

up bureau

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। थाना छजलैट क्षेत्र के कुचावली गांव में मात्र 3 हजार रुपये के विवाद में 12वीं के छात्र निखिल उर्फ निक्की की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मुरादाबाद में छात्र को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हाइवे पर बवाल
मुरादाबाद में छात्र को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हाइवे पर बवाल
शेयर करें

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। थाना छजलैट क्षेत्र के कुचावली गांव में मात्र 3 हजार रुपये के विवाद में 12वीं के छात्र निखिल उर्फ निक्की की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि छात्र को रस्सियों से बांधकर घंटों तक बंधक बनाकर पीटा गया।

मृतक निखिल सिविल लाइन थाना क्षेत्र के काजीपुरा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि छजलैट क्षेत्र निवासी यश और उसके साथियों — अजित सिंह, अमित, प्रमोद, चंचल व तीन अन्य अज्ञात ने मिलकर निखिल को पहले बंधक बनाया, फिर गंभीर रूप से पीटा। जब परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन इंसाफ की मांग कर रहे हैं और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी हालात को संभालने की कोशिश कर रहे हैं।

शेयर करें