1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. अब ‘72 हूरें’ फिल्म विवादों में घिरी

अब ‘72 हूरें’ फिल्म विवादों में घिरी

आतंकवाद पर आधारित ये फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इससे पहले मेकर्स ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। इन दिनों कोई भी फिल्म आती  है  तो वह चर्चाओं में आ जाती है। अब डायरेक्टर संजय पूरन सिंह चौहान की आने वाली फिल्म ‘72 हूरें’ सुर्खियों में बनी हुई है। आतंकवाद पर आधारित ये फिल्म 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

इससे पहले मेकर्स ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। जेएनयू के बाहर फिल्म के पोस्टर लगाए गए थे। स्क्रीनिंग का समय दोपहर 4 बजे रखा गया था। जेएनयू में इससे पहले भी तमाम मौकों पर फिल्मों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। अक्सर इससे विवाद भी होता रहता है। 72 हुरें  को लेकर भी विवाद से इनकार नहीं किया जा सकता।

आतंकवाद पर बनी है फिल्म

फिल्म को लेकर पहले से ही काफी विवाद चल रहा है। सेंसर बोर्ड ने इसके ट्रेलर को मंजूरी देने से इनकार कर दिया  था। फिल्म में पवन मल्होत्रा और अमीर बशीर लीड रोल में हैं। कहानी एक आतंकी कैंप के ईद-गिर्द घूमती है। जहां युवाओं का ब्रेनवॉश करके उन्हें जिहाद के नाम पर आत्मघाती हमलावर बनाया जाता है।कश्मीर की कुछ पार्टियां इस फिल्म का विरोध कर रही हैं।

डायरेक्टर को मिली धमकियां

पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम

फिल्म के प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने जेएनयू में स्क्रीनिंग को लेकर कहा कि जाधवपुर यूनिवर्सिटी समेत कई दूसरे शैक्षिक संस्थानों में भी फिल्म दिखाने की तैयारी है। फिल्म को लेकर डायरेक्टर संजय पूरन सिंह को सोशल मीडिया पर धमकियां भी मिल रही हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com