मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः किसान नेताओं पर नहीं लगेगा NSA, सरकार ने वापस लिया फैसला

Rakesh

किसान आंदोलन को देखते हुए अंबाला पुलिस ने किसान नेताओं पर NSA के तहत कार्रवाई की बात कही थी। इसी के तहत उनके घरों पर नोटिस तक लगा दिए गए थे। लेकिन कुछ ही देर में पुलिस ने अपने फैसले को वापस ले लिया।

haryana police
शेयर करें

अंबाला। किसान आंदोलन को देखते हुए अंबाला पुलिस ने किसान नेताओं पर NSA के तहत कार्रवाई की बात कही थी। इसी के तहत उनके घरों पर नोटिस तक लगा दिए गए थे। लेकिन कुछ ही देर में पुलिस ने अपने फैसले को वापस ले लिया।

इस मामले में अंबाला की ASP पूजा डाबला ने बताया कि अंबाला के कुछ किसान नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने के मामले पर पुनर्विचार किया गया है। यह निर्णय लिया गया है कि इसे लागू नहीं किया जाएगा। हरियाणा पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों और उनके नेताओं से शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का अनुरोध करती है।

शेयर करें