मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
यात्रा

Odisha News : ओडिशा के झारसुगुडा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेसवे पर बस ट्रक भिड़ने से 6 लोगो की मौत,20 लोग घायल

इंडिया वॉइस

Odisha News : ओडिशा के झारसुगुडा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेसवे पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ,जिसमे बस और ट्रक के आपस मे भिड़ने से 6 लोगो की मौके पे ही मौत हो गयी है ,और 20 लोग बुरी तरह से घायल हुये है

शेयर करें

Odisha: ओडिशा के एक्सप्रेसवे पर यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार की रात थेलकुली में JSW(जेएसडब्ल्यू) प्लांट से 60 मजदूरो को लेकर बस जा रही थी तभी अचानक ट्रक के चपेट में आने से यह घटना हुयी,जिसमे 6 लोगो की मौत हो गयी है और 20 लोग बुरी तरह से घायल हुये है,घायल लोगो को उपचार के लिए भेज दिया गया है

एसडीपीओ निर्मल महापात्रा ने बताया है की ट्रक कोयले से भरी थी,और बस कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही थी तभीये हादसा हुआ है,घायलो मे से 10 लोगो को संबलुर के बुर्ला अस्पताल में रेफर किया गया है,जांच में जुटी स्थानीय पुलिस घायलों और अन्य लोगों से घटना के बारे में जानकारी इकट्ठा करने मे जुटी है

घटना स्थल के पास स्थानीय लोगों ने घायलो की काफी मदद कराते हुये पुलिस को घटना की जानकारी दी,उन्होने बताया की सरबहल के पास पीछे से कोयले से लदा ट्रक आया और दो गायों को टक्कर मारने के बाद सड़क के डिवाइडर से कूदकर बस को टक्कर मार दी,जिससे यह भानकर घटना हुआ है

झारसुगुडा के कलेक्टर सरोज सामलने कहा है की ट्रक चालक की गैर-जिम्मेदाराना ड्राइविंग के कारण यह दुर्घटना हुई,सरोज सामलने आश्वासन देते हुये कहा है कि घायलों का मुफ्त इलाज कराया जाएगा और इलाज का सारा खर्च जिला प्रशासन वहन करेगा.

टैग: road accident
शेयर करें