मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
दिल्ली

सख्तीः जेएनयू कैंपस में रात 10 से सुबह 6 बजे तक नहीं जा सकेंगे बाहरी वाहन

Rajni

JNU कैम्पस के अंदर बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। एडमिनिट्रेशन की तरफ से जारी की गई एडवायजरी में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।

jnu
शेयर करें

नई दिल्ली। JNU कैम्पस के अंदर बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। एडमिनिट्रेशन की तरफ से जारी की गई एडवायजरी में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।

जेएनयू प्रशासन ने यह कदम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित देश की प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) कैम्पस में मंगलवार देर रात छात्राओं के अपहरण के प्रयास की घटना के बाद उठाया है।

छात्रों से कहा गया है कि कोई भी मेहमान या परिवार का सदस्य आने पर वे उनकी पहचान करें। इसके लिए छात्र को खुद मेन गेट पर आना होगा या फिर फोन से आगंतुक की पहचान करनी होगी। उसके बाद ही किसी को कैम्पस में प्रवेश दिया जाएगा।

जेएनयू एडमिनिस्ट्रेशन ने एडवाजरी में कहा है कि पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया गया है। इसलिए सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। छात्र अपना परिचय पत्र साथ लेकर ही परिसर से बाहर जाएं। कैम्पस में प्रवेश करते समय छात्र अपना परिचय पत्र सुरक्षा में तैनात कर्मी को जरूर दिखाएं।

टैग: Delhi
शेयर करें