मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दुनिया

Pakistan : कराची में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, देवी-देवताओं की मूर्तियां क्षतिग्रस्त

पाकिस्तान के कराची शहर में एक हिंदू मंदिर पर हमला कर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। उपद्रवियों ने मंदिर के पुजारी पर भी हमला किया है।

शेयर करें

कराची, 9 जून। पाकिस्तान के कराची शहर में एक हिंदू मंदिर पर हमला कर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। उपद्रवियों ने मंदिर के पुजारी पर भी हमला किया है।

कराची पुलिस के मुताबिक कराची के कोरंगी इलाके के श्री मारी माता मंदिर में भारी संख्या में लोग घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। हमलावरों ने मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की। विरोध करने पर उपद्रवियों ने मंदिर के पुजारी पर भी हमला कर दिया। हमलावर हिंदुओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस घटनाक्रम से कराची के हिंदू समुदाय में काफी दहशत है। कोरंगी इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है।

हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज

इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि सबसे पहले कुछ मोटरसाइकिलों पर दर्जन भर लोग आए और मंदिर पर हमला किया। बाद में और लोग आए और हमलावर भीड़ में तब्दील हो गए। वहीं कोरंगी थाना प्रभारी फारूक संजरानी ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग मंदिर में दाखिल हुए और तोड़फोड़ के बाद फरार हो गए। मंदिर पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उपद्रवियों के हमलों का शिकार होते हिंदू

बतादें कि पाकिस्तान में हिंदुओं और हिंदू मंदिरों पर ये हमला पहली बार नहीं हुआ है। अक्सर हिंदू मंदिर और हिंदू जनमानस उपद्रवियों के हमले का शिकार होते रहे हैं। सरकार इन पर नियंत्रण की बात तो करती है लेकिन हिंदुओं के हमलावरों पर नियंत्रण कर पाने में सफल नहीं हो पाती। जिसकी वजह से इन उपद्रवियों के हौसलो बुलंद है। वहीं हिंदुओं की आस्था के साथ लगातार खिलवाड़ किया जाता है। जिसपर पाकिस्तान सरकार लगाम लगाने में हमेशा की तरफ फेल ही साबित हुई है।

टैग: pakistan
शेयर करें