मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दुनिया

Pakistan : विपक्ष को कोसते-कोसते भारत की तारीफ करने लगे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान… देखें क्या कहा ?

इंडिया वॉइस

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय विदेश नीति को सराहा।

शेयर करें

इस्लामाबाद, 20 मार्च। विपक्ष के साथ अपनी पार्टी के भीतर भी विरोध का सामना कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। विपक्ष को कोसते-कोसते इमरान खान भारत की तारीफ करने लगे हैं। रविवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारतीय विदेश नीति की जमकर सराहना की।

इमरान खान ने भारतीय विदेश नीति को सराहा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस वक्त देश में चौतरफा चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उनके खिलाफ विपक्षी दल तो अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी कर ही रहा है, उनकी अपनी पार्टी के सांसदों के बीच भी विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। ऐसे में रविवार को खैबर पख्तूनख्वा में एक जनसभा में इमरान खान ने भारत की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने पाकिस्तान के विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए हिंदुस्तान की विदेश नीति को लोगों के हित की नीति करार दिया। इमरान खान ने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि वो हिंदुस्तान को दाद देते हैं। हिंदुस्तान ने हमेशा स्वतंत्र विदेश नीति रखी है। आज हिंदुस्तान को दुनिया की बड़ी ताकतों का साथ मिला हुआ है। हिन्दुस्तान क्वाड के अंदर अमेरिका का सहयोगी है और अपने आपको हमेशा निरपेक्ष (न्यूट्रल) कहता है। वो प्रतिबंधों के बावजूद रूस से तेल मंगवा रहा है। ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि हिंदुस्तान की नीति अपने लोगों की नीति है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि हिंदुस्तान इन नीतियों के साथ दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाए है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए उन्होंने पाकिस्तान की विदेश नीति के लिए विपक्ष को जिम्मेदार करार दिया।

टैग: pakistan
शेयर करें