मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

पंकज त्रिपाठी ने बांधे अक्षय की तारीफों के पुल

Rakesh

अपने सादे लहज़े और दमदार अभिनय की वजह से छाए पंकज त्रिपाठी ने अक्षय कुमार की तारीफों के पुल बांधे है। पंकज ने कहा कि सिर्फ अक्षय कुमार ऐसे एक्टर हैं, जो इतने बोल्ड सब्जेक्ट पर फिल्म बना सकते थे।

pankaj tripathi
शेयर करें

मुंबई। अपने सादे लहज़े और दमदार अभिनय की वजह से छाए पंकज त्रिपाठी ने अक्षय कुमार की तारीफों के पुल बांधे है। पंकज ने कहा कि सिर्फ अक्षय कुमार ऐसे एक्टर हैं, जो इतने बोल्ड सब्जेक्ट पर फिल्म बना सकते थे।

पंकज ने बताया कि अक्षय ने ही उन्हे सबसे पहले फिल्म की कहानी फोन पर सुनाई थी और उन्हे पूरी कहानी मुंहजबानी याद थी।पंकज ने आगे कहा कि ऐसी फिल्म बनाने के लिए अक्षय कुमार बधाई के पात्र हैं।

पंकज ने कहा कि मैंने उनसे पूछा कि आपको पूरी कहानी याद कैसे है, तब अक्षय ने कहा कि स्टोरी काफी अच्छी लगी, इसलिए याद हो गई। पंकज ने बताया कि इस बात पर वो अक्षय से काफी ज्यादा प्रभावित हुए। और उन्हें लगा कि सिर्फ अक्षय सर ही हैं, जो इस विषय पर फिल्म बना सकते हैं।

पंकज ने आगे कहा मेरा बहुत मन हो रहा था कि मैं कुछ बोलूं लेकिन रुका हुआ था। फिल्म किसी ने देखी ही नहीं और टीजर और ट्रेलर पर कयास लगाए जा रहे थे। इस फिल्म से जुड़े जितने भी लोग हैं, सब जिम्मेदार हैं। हम लोगों ने काफी सोच-विचार और रिसर्च करके फिल्म बनाई है।फिल्म की कहानी बहुत संवेदना से भरी है।

टैग: actor film
शेयर करें