मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः साथी ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट, मामूली विवाद में चाकू से किया हमला

Rakesh

यमुनानगर के जगाधरी स्थित शिबू मेटल फैक्ट्री में काम करने वाले अमन पर उसके साथी ने चाकू से हमला कर दिया। इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई। जगाधरी स्थित शिबू मेटल फैक्ट्री में सेक्टर 18 के रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग पर उसी के साथी ने चाकू से हमला कर दिया।

attack
शेयर करें

यमुनानगर। यमुनानगर के जगाधरी स्थित शिबू मेटल फैक्ट्री में काम करने वाले अमन पर उसके साथी ने चाकू से हमला कर दिया। इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई। जगाधरी स्थित शिबू मेटल फैक्ट्री में सेक्टर 18 के रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग पर उसी के साथी ने चाकू से हमला कर दिया।

परिवार का आरोप है कि फैक्ट्री संचालक ने इसकी सूचना उन्हें नहीं दी। फैक्ट्री में काम करने वाले अमन के साथी राजीव के साथ उसकी कहासुनी हुई तो राजीव ने चाकू से अमन पर हमला कर दिया। अमन के पेट में चाकू लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने बताया कि इसकी सूचना वहीं से ही किसी व्यक्ति ने उनको दी। परिजन आनन-फानन में मोटरसाइकिल पर ही उसे जगाधरी अस्पताल लेकर आए।

परिवार के लोगों ने जगाधरी अस्पताल के डॉक्टर पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि डेढ़ घंटे तक वह अस्पताल के बाहर तड़पता रहा लेकिन उसे इलाज नहीं मिला। चेकअप के बाद उसे यह बोल दिया गया कि अमन को किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर चंडीगढ़ जाओ। इसके बाद वह प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी राजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

शेयर करें