मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हरियाणा

हरियाणाः पौधे बांट कर लोगों को किया गया जागरूक, अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान

HO BUREAU

विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को रॉबिन हुड आर्मी और सखी सहेली वूमेन एंपावरमेंट एसोसिएशन द्वारा राहगीरों को मुफ्त में पौधे बांट कर लोगों को जागरूक किया गया। ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने के लिए लोगों का आह्वान किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण स्वच्छ रहता है। जिससे भीषण गर्मी और अन्य आपदाओं से बचा जा सकता हैं।

world environment day
world environment day
शेयर करें

कुरुक्षेत्र। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को रॉबिन हुड आर्मी और सखी सहेली वूमेन एंपावरमेंट एसोसिएशन द्वारा राहगीरों को मुफ्त में पौधे बांट कर लोगों को जागरूक किया गया। ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने के लिए लोगों का आह्वान किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पेड़ पौधे लगाने से पर्यावरण स्वच्छ रहता है। जिससे भीषण गर्मी और अन्य आपदाओं से बचा जा सकता हैं।

आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर कुरुक्षेत्र में जिमखाना क्लब के सामने रॉबिन हुड आर्मी और सखी सहेली वूमेन एंपावरमेंट एसोसिएशन द्वारा राहगीरों को मुफ्त में पौधे बांट कर लोगों को जागरूक किया गया।  लोगों को पेड़ पौधों के महत्व के बारे में बताया गया। इस अभियान के तहत  300 पौधे राहगीरों में वितरित किए गए।

जिसमें अमरूद, आम,  जामुन , आंवला के  पौधे वितरित किए गए। आने वाली पीढ़ी को इस भीषण गर्मी व और आपदाओं का दौर ना सहना पड़े, इसके लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि आज विश्व पर्यावरण के दिवस पर संकल्प लेते हैं कि हम सब अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएंगे और अपने पर्यावरण और धरती मां को सुंदर व स्वच्छ बनाएंगे।

शेयर करें