मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन की नातिन की हिंदी सुन लोग हुए हैरान…

Rakesh

व्या ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है फिर भी वह फैंस की फेवरेट बनी हुई हैं...नव्या एक बिजनेसवुमैन हैं और महिलाओं के लिए काम करती हैं...इसके साथ ही नव्या के पॉडकास्ट भी आते हैं..

NAVYA NAVELI
शेयर करें

नव्या हमेशा सुर्खियों में रहती हैं

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन की नाति नव्या नवेली नंदा हमेशा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं…नव्या ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है फिर भी वह फैंस की फेवरेट बनी हुई हैं…नव्या एक बिजनेसवुमैन हैं और महिलाओं के लिए काम करती हैं…इसके साथ ही नव्या के पॉडकास्ट भी आते हैं…नव्या का एक वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है जिसमें वह हिंदी में बात कर रही हैं और लोगों की भलाई के बारे में कह रही हैं..इस वीडियो से नव्या अपनी हिंदी के साथ  अपनी सोच से लोगों को इंप्रेस कर रही हैं…..नव्या ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है..ये वीडियो उनके इंटरव्यू का टीजर है..जिसमें वह  इश्यू के बारे में हिंदी में बात करती नजर आ रही है….

नव्या की सोच की लोग कर रहे तारीफ

वीडियो में नव्या कहती हैं कि एक चीज जो बार-बार सुनती हूं वो ये है कि आप बहुत यंग हो…आपके पास एक्सपीयंस नहीं है… तो वो हमेशा उठ जाता है, एक सवाल आता है कि , अरे आप तो 25 साल की हो…आपको क्या एक्सपीरियंस है लाइफ के बारे में? तो आप कैसे इन चीजों के बारे में काम कर सकती हो. हेल्थकेयर, लीगल अवेयरनेस, घरेलू हिंसा….नव्या आगे कहती हैं- मैं हमेशा सोचती हूं कि अरे मैं अगर 80 साल तक रुक जाऊं कुछ करने के लिए तो दुनिया का क्या होगा? हमारी देश में जो कम से कम 80 प्रतिशत लोग हैं वो हमारी उम्र 20-30 साल के हैं. अगर हम सब अभी 50 साल तक इंतजार कर लेंगे कुछ करने के लिए तो ये पीढ़ी का क्या होगा? इस जनरेशन का क्या होगा? बदलाव कौन लाएगा? आज कल मुझे लगता है कि ये जो नई पीढ़ी आई है बच्चों की. उनको इतना ज्ञान है इतनी कम उम्र में. तो हमे अंडरएस्टिमेट भी नहीं करना चाहिए क्योंकि हम बहुत कैपेबल है आज.

नव्या की हिंदी से इंप्रेस हुए यूजर

नव्या को वीडियो में हिंदी बोलता देख यूजर्स उनसे इंप्रेस हो गए हैं. वह उनके पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘नव्या की हिंदी बहुत शानदार है. ऐसे ही अच्छा काम करती रहो. मुझे वो पेरेंट्स समझ नहीं आते हैं जो अपने बच्चों को हिंदी नहीं सिखाते हैं.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-‘ऐसे लोगों की इस देश को बहुत ज़रूरत है’. कुछ लोग बॉलीवुड पर तंज कस रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इकलौती स्टार किड जिसके पास दिमाग है.

शेयर करें