1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंडः मसूरी में पाइप लाइन का वॉल्व फटा,  हजारों लीटर पानी बर्बाद, चौक पर बहा झरना

उत्तराखंडः मसूरी में पाइप लाइन का वॉल्व फटा,  हजारों लीटर पानी बर्बाद, चौक पर बहा झरना

मसूरी में हजारों लीटर पानी की बर्बादी ने 144 करोड़ की मसूरी-यमुना पेयजल पंपिंग योजना की पोल खोल दी। मसूरी के गांधी चौक पर जल निगम की पाइप का वाल्व फट गया जिससे पूरा क्षेत्र पानी पानी हो गया। ऐसा लग रहा था कि मानो झरना बह रहा हो।

By HO BUREAU 

Updated Date

मसूरी। मसूरी में हजारों लीटर पानी की बर्बादी ने 144 करोड़ की मसूरी-यमुना पेयजल पंपिंग योजना की पोल खोल दी। मसूरी के गांधी चौक पर जल निगम की पाइप का वाल्व फट गया जिससे पूरा क्षेत्र पानी पानी हो गया। ऐसा लग रहा था कि मानो झरना बह रहा हो।

पढ़ें :- Jubin Nautiyal की शादी का सच: बचपन की दोस्त से गुपचुप विवाह या सिर्फ अफवाह?

लोगों ने कहा कि जहां मसूरी के कई क्षेत्र पानी को तरस रहे हैं वहीं जल निगम द्वारा पेयजल योजना के तहत किए गए कार्य की गुणवत्ता खराब होने के कारण लोग पानी के लिए तरस रहे है। हाल में ही डाली गई पाइपलाइन लीक होने लगी है जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया है।

पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बैठक लेकर सभी अधिकारियों को आपस में सामंजस्य बनाकर मसूरी में पेयजल की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे परंतु कई जगहों पर सही तरीके से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि मसूरी यमुना पेयजल पंपिंग योजना के तहत किए गए कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की जाए।

गढ़वाल जल संस्थान मसूरी के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने कहा कि कर्मचारी भेज कर वाल्व ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता संदीप कश्यप ने बताया कि 6 इंच की पाइप लाइन में पानी का ज्यादा प्रेशर आने के कारण गांधी चौक के पास पाइप लाइन का वाल्व फट गया जिसको तत्काल ठीक करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

पढ़ें :- अंकिता की आवाज़ अदालत तक पहुँची: जब जनदबाव ने CBI जांच का रास्ता खोला
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com