मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्षेत्रीय

NEET-PG इंटर्नशिप की समय सीमा बढ़ाने की मांग केंद्र सरकार के सामने रखें- सुप्रीम कोर्ट

इंडिया वॉइस

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को रिप्रजेंटेशन देने की इजाजत दे दी है।

supreme court of india
शेयर करें

नई दिल्ली, 08 फरवरी। सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG की इंटर्नशिप पूरी करने की समय सीमा 31 मई से आगे बढ़ाने की मांग को केंद्र सरकार के सामने रखने का निर्देश दिया है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ताओं की मांग पर एक हफ्ते में विचार कर फैसला करें।

बतादें कि याचिकाकर्ताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट में सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी पेश हुए। दलील दी कि कई कैंडिडेट्स ने कोरोना के समय ड्यूटी जॉइन की थी। इस कारण समय पर वो इंटर्नशिप शुरू नहीं कर पाए। कई राज्यों में इंटर्नशिप का शेड्यूल भी अलग-अलग है। नीट पीजी 2022 का पेपर 12 मार्च को होने वाला था जो अब मई 2022 में कर दिया गया है।

वहीं बताया गया है कि नीट काउंसलिंग चल रही है। 2021-22 की काउंसलिंग और नीट पीजी 2022 एग्जाम आपस में क्लैश हो सकता है। हालांकि, ये मुद्दा अब खत्म हो चुका है क्योंकि नीट पीजी 2022 एग्जाम टाला जा चुका है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जो मुद्दे याचिकाकर्ता ने इंटर्नशिप वाला उठाया है वो नीतिगत फैसला है और ऐसे में सही न्याय ये ही होगा कि याचिकाकर्ता को इस बात की इजाजत दी जाए कि वो केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सामने रिप्रजेंटेशन दें। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को रिप्रजेंटेशन देने की इजाजत दे दी है।

टैग: Supreme Court
शेयर करें