मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बृजभूषण शरण सिंह पर लगा पॉक्सो केस रद हो, दिल्ली पुलिस की इसी रिपोर्ट पर कोर्ट चार जुलाई को करेगी सुनवाई

Rajni

भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पॉक्सो केस में बड़ी राहत मिली है, जबकि यौन उत्पीड़न के आरोपों में दिल्ली पुलिस ने एक हजार पन्नों की चार्जशीट पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की है।

brij bhushan saran singh
शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पॉक्सो केस में बड़ी राहत मिली है, जबकि यौन उत्पीड़न के आरोपों में दिल्ली पुलिस ने एक हजार पन्नों की चार्जशीट पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की है। पॉक्सो केस में सुनवाई की अगली तारीख 4 जुलाई है। जबकि चार्जशीट पर दीपक कुमार की एसीएमएम कोर्ट 22 जून को सुनवाई करेगी।

नाबालिग पहलवान के मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल की गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पॉक्सो मामले में जांच पूरी हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता नाबालिग पीड़िता के पिता और खुद पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले को रद्द करने का अनुरोध किया है।

पॉक्सो केस की रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के विशेष लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने दाखिल की है। अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि हमने पॉक्सो मामले में अंतिम रिपोर्ट दाखिल कर दी है।

सुनवाई की अगली तारीख 4 जुलाई है। इसके अलावा कोर्ट में डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कई पहलवानों द्वारा दर्ज एफआईआर में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दायर की है।

दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि हमने बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ धारा 354, 354-A एवं D के तहत चार्जशीट दाखिल की है और विनोद तोमर के ख़िलाफ़ धारा 109, 354, 354 (A), 506 के तहत चार्जशीट दायर की है। इसके अलावा हमने POCSO में शिकायतकर्ता और आरोपी के बयान के तहत कैंसिलेशन रिपोर्ट दाखिल की है।

टैग: Court sports
शेयर करें