मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

गाजियाबादः धर्मांतरण की मास्टरमाइंड सीमा चढ़ी पुलिस के हत्थे, 100 लोगों का करा चुकी है धर्म परिवर्तन

Rajni

यूपी के गाजियाबाद जिले में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड पादरी महेंद्र की पत्नी सीमा को मोदीनगर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह युवाओं को हनीट्रैप में फंसाती थी। इसके बाद धर्मांतरण के लिए तैयार करती थी। इसमें कई युवतियां उसका सहयोग करती थीं।

accused
शेयर करें

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले में धर्मांतरण के मास्टरमाइंड पादरी महेंद्र की पत्नी सीमा को मोदीनगर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह युवाओं को हनीट्रैप में फंसाती थी। इसके बाद धर्मांतरण के लिए तैयार करती थी। इसमें कई युवतियां उसका सहयोग करती थीं। पुलिस सहयोगी युवतियों की तलाश कर रही है। इसके पहले पुलिस पादरी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

मुंबई भागने की फिराक में थी, हापुड़ से हुई गिरफ्तार 

महेंद्र और सीमा पर मोदीनगर के शाहजहांपुर गांव में छात्र का धर्मांतरण कराने का केस दर्ज हुआ था। इसके मुख्य आरोपी पादरी महेंद्र को पुलिस ने तीन दिन पहले पकड़ लिया था। उससे पूछताछ में पता चला था कि वह और उसकी पत्नी 100 लोगों का धर्मांतरण करा चुके हैं। इसके बाद से पुलिस सीमा की तलाश में लगी थी। सीमा को पुलिस ने शुक्रवार को हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया। वह मुंबई भागने की फिराक में थी। उसका मायका मुंबई में ही है।

धर्मांतरण कराने के मिलते थे हर महीने लगभग एक लाख 

दोनों ने हापुड़ में बैथहलम गोस्पल ट्रस्ट और इसी नाम से चर्च भी बना रखा है। हापुड़ के सूदना निवासी पादरी के पकड़े जाने पर ही यह खुलासा हो गया था कि दोनों को हर महीने लगभग एक लाख रुपये धर्मांतरण कराने के लिए मिल रहे थे। जिन लोगों का धर्मांतरण कराते थे, उन्हें भी पैसा दिया जाता था। इसके लिए अलग से रकम मिलती थी। खातों की जांच से पता चला कि अमेरिका से 50 लाख रुपये पादरी के खाते में आ चुके थे।

सीमा और महेंद्र की शादी 15 साल पहले हुई थी। महेंद्र ने शादी से आठ साल पहले ईसाई धर्म अपनाया। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि जांच में सामने आया कि कई युवतियां उसके साथ रहती थी और वह युवाओं को प्रेमजाल में फंसाकर उनसे ईसाई धर्म की तारीफ करती थी। शाहजहांपुर से भी कई युवतियां महेंद्र और सीमा के साथ आई थी।

पुलिस उनकी भूमिका पता कर रही है। इसके अलावा महेंद्र खुद भी अनुसूचित जाति से था और उसका सॉफ्ट टारगेट अनुसूचित जाति के लोग ही थे। महेंद्र अनूसूचित जाति के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने पर सामाजिक स्तर बढ़ने की बात कहकर उन्हें गुमराह करता था। पुलिस टीम धर्म परिवर्तन कराने में महेंद्र और सीमा के साथ लगे लोगों को तलाश रही है।

विदेशों में जाकर सीखी मतांतरण की प्रक्रिया

सीमा ने पुलिस को बताया कि महेंद्र ने कई बार बाइबिल पढ़ी है। ईसाई धर्म के रीति-रिवाज व तौर-तरीकों की महेंद्र को बहुत जानकारी है। वह कई देशों में धर्मगुरुओं के पास गया। वहां मतांतरण की विधि सीखी। इसलिए उसे पादरी की उपाधि दी गई। विदेशी लोगों के संपर्क में आने पर वह मतांतरण के गिरोह में शामिल हुआ और भारत में आकर मतांतरण का जाल बुनने लगा। इसमें सीमा ने भी महेंद्र का पूरा साथ दिया।

शेयर करें