मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः पुलिस ने किया चोरियों का खुलासा, एक गिरफ्तार

Rakesh

पौड़ी और आसपास के क्षेत्रों में हुई तीन चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं पुलिस अब उसके एक अन्य साथी की तलाश में जुट गई है। इस कार्य को अंजाम देने वाली टीम को एसएसपी श्वेता चौबे ने 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

police
शेयर करें

पौड़ी। पौड़ी और आसपास के क्षेत्रों में हुई तीन चोरियों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं पुलिस अब उसके एक अन्य साथी की तलाश में जुट गई है। इस कार्य को अंजाम देने वाली टीम को एसएसपी श्वेता चौबे ने 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि चोरी की घटनाओं के बाद गठित की गई टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और नागदेव-कंडोलिया रोड पर चेकिंग के दौरान एमआईसी रोड निवासी 22 वर्षीय धर्मवीर को एक सब्बल और गैंती के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि वह दिन के समय बंद घरों व मकानों की रेकी करके रात में ताले तोड़कर घर के अंदर से नकदी, ज्वैलरी समेत अन्य सामान की चोरी करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चुराया गया सारा सामान भी बरामद कर लिया है।

शेयर करें