1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ का दमदार टीजर आउट

कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ का दमदार टीजर आउट

कंगना ने अपने सोलो डायरेशन में बनी फिल्म इमरजेंसी का धांसू टीजर अपने इंस्टाग्राम  हैंडल पर जारी किया। जिसको लेकर फैंस अब इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। बता दें इस फिल्म में अनुपम खेर भी नजर आने वाले हैं।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली अदाकारा कंगना रनौत फिल्म इमरजेंसी में नजर आने वाली हैं। जिसका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। लुक रिलीज होने के बाद से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

शनिवार को कंगना ने अपने सोलो डायरेशन में बनी फिल्म इमरजेंसी का धांसू टीजर अपने इंस्टाग्राम  हैंडल पर जारी किया। जिसको लेकर फैंस अब इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं।

बता दें इस फिल्म में अनुपम खेर में नजर आने वाले हैं। टीजर में ये खुलासा हो रहा है कि फिल्म उस समय के आसपास घूमती है जब 1975 में भारत में इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से इमरजेंसी लगाई गई थी।

फिल्म में अनुपम खेर भी

इमरजेंसी का टीजर शुरू होते ही स्क्रीन पर 25 जून 1975 लिखा हुआ आता है।उस दौरान देश में इमरजेंसी लगा दी गई थी। ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में अनुपम खेर सलाखों के पीछे नजर आते हैं और स्क्रीन पर लिखा होता है कि विरोधी पार्टी के नेता गिरफ्तार।

पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम

इसके बाद बैकग्राउंड में उनकी आवाज सुनाई देती है। सरकार राज नहीं ये अहंकार राज है। ये हमारी नहीं इस देश की मौत है। इस तानाशाही को रोकना होगा। इसके बाद बैकग्राउंड में कंगना की आवाज आती है। जो फिल्म में इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं। वे कहती हैं कि मुझे इस देश की रक्षा करने से कोई नहीं रोक सकता है क्योंकि इंडिया इज इंदिरा, एंड इंदिरा इज इंडिया।

कंगना ने फिल्म को किया डायरेक्ट

बता दें कि टीजर के साथ ही कंगना ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। इमरजेंसी 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। टीजर को जारी करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है। ’एक रक्षक या तानाशाह? हमारे इतिहास के सबसे काले दौर का गवाह बनें जब हमारे राष्ट्र के नेता ने अपने लोगों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी’। इस फिल्म को कंगना रनौत ने डायरेक्ट किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com