1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे प्रभास…भगवान का लिया आशीर्वाद

तिरुपति बालाजी मंदिर पहुंचे प्रभास…भगवान का लिया आशीर्वाद

फिल्म आदिपुरुष की रिलीज से पहले प्रभास तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए पहुंचे हैं.आपको बता दें कि आदिपुरुष को रिलीज होने में कुछ ही समय बचा है..ऐसे में इस फिल्म की स्टार कास्ट इसकी रिलीज से पहले इसे हिट करने में जी जान लगा रही है...

By Rakesh 

Updated Date

प्रभास ने बालाजी मंदिर में टेका माथा

पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

पिछले कुछ समय से ऐक्टर अपनी फिल्म के रिलीज होने से पहले मंदिर में भगवान का आशीर्वाद जरूर लेते हैं…चाहे सारा अली खान हो या अक्षय कुमार पिछले दिनों सारा अली खान ने अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके के रिलीज से पहले बद्रीनाथ में बाबा का आशीवार्द लिया था..और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है.वहीं फिल्म आदिपुरुष की रिलीज से पहले प्रभास तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए पहुंचे हैं.आपको बता दें कि आदिपुरुष को रिलीज होने में कुछ ही समय बचा है..ऐसे में इस फिल्म की स्टार कास्ट इसकी रिलीज से पहले इसे हिट करने में जी जान लगा रही है..अब इस फिल्म की प्री रिलीज से पहले प्रभास तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए पहुंचे हैं..प्रभास ने अपनी टीम के साथ तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए..साथ ही उन्होंने  वहां की सुप्रभा सेवा में भी हिस्सा लिया..इस दौरान हाई सिक्योरिटी के बीच प्रभास सफेद कुर्ता और पायजामा पहने मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे..उन्होंने गले में लाल रेशमी शॉल भी डाला हुआ था..

प्री रिलीज इवेंट को लेकर तैयारी पूरी

फिल्म आदिपुरुष का एक्शन पैक्ड ट्रेलर आज तिरुपति में लॉन्च होने वाला है..इस ट्रेलर में प्रभास,कृति सेनन और इस फिल्म के निर्देशक ओम राउत के पहुंचने की पूरी उम्मीद है..इस इवेंट का यूट्यूब,इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया जाएगा.इस ट्रेलर को तिरुपति स्थित श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी स्टेडियम में एक ग्रैंड इवेंट में किया जाएगा..इस खास इवेंट में शामिल होने के लिए फैंस कई शहरों से यहां पहुंच रहे हैं.

500 करोड़ बजट में बनी है फिल्म

पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम

बता दें कि टीओआई के मुताबिक 500 करोड़ के बजट से बनी आदिपुरुष ने अपनी रिलीज से पहले 432 करोड़ की रिकवरी कर ली है..खबर है कि ओम राउत के डायरेक्शन में बनी आदिपुरुष ने नॉन थिएट्रिकल रेवेन्यू से 247 करोड़ रुपये में किए हैं…इसके अलावा सैटेलाइट राइट्स,म्यूजिक राइट्स और डिजिटल राइट्स और बाकी सहायक अधिकार से फिल्म ने अपनी बाकी रिकवरी कर ली है…वहीं खबर है कि ये फिल्म साउथ में रिलीज के बाद करीब 185 करोड़ रुपये तो कमा ही लेगी…

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com