1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘जरा हटके जरा बचके’ के आगे प्रभास की ‘आदिपुरुष’ ने टेके घुटने…

‘जरा हटके जरा बचके’ के आगे प्रभास की ‘आदिपुरुष’ ने टेके घुटने…

जरा हटके जरा बचके' में पहली बार स्कीन पर विक्की और सारा की जोड़ी नजर आई है...दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ऑडियंस को बेहद पसंद आई और ये फिल्म रिलीज के 26 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है...

By Rakesh 

Updated Date

विक्की-सारा को मिला जनता का प्यार

पढ़ें :- शाहरुख खान ने की कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके को ऑडियंस ने भरपूर प्यार दिया है…2 जून को रिलीज हुई फिल्म की मिडिल क्लास फैमिली की कहानी दर्शकों को भा गई और बॉक्स ऑफिस पर ये चल निकली…इसी के साथ ‘जरा हटके जरा बचके’ ने खूब कमाई भी कर ली है…यहां तक कि इसने प्रभास की बड़े बजट की फिल्म आदिपुरुष को भी पीछे छोड़ दिया है…

26 दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जमी फिल्म

‘जरा हटके जरा बचके’ में पहली बार स्कीन पर विक्की और सारा की जोड़ी नजर आई है…दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ऑडियंस को बेहद पसंद आई और ये फिल्म रिलीज के 26 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है…यहां तक कि ‘जरा  हटके जरा बचके’ ने आदिपुरुष को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है…और ये फिल्म खूब नोट छाप रही है…कमाई की बात करें तो संडे को विक्की-सारा की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ कमाए थे…वहीं सोमवार को फिल्म कमाई में गिरावट आई और इसने 99 लाख का बिजनेस किया…वहीं अब फिल्म के मंगलवार  यानी रिलीज के 26वें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं…

100 करोड़ से ज्यादा का किया कलेक्शन

पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘जरा हटके जरा बचके’ ने 26वें दिन 90 लाख की अनुमानित कमाई की है…इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 81.91 करोड़ रुपये हो गया है…40 करोड़ के बजट में बनी विक्की  और सारा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है…और इसकी कमाई की रफ्तार देखते हुए इसके 100 करोड़ के कल्ब में शामिल होना दूर नहीं लग रहा है…वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले ही ग्लोबली 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है…

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com