मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला मैनेजर सहित दो गिरफ्तार

Rakesh

दून पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। दून पुलिस ने स्पा सेंटर की देहरादून निवासी महिला मैनेजर और अमीर निवासी देहरादून को गिरफ्तार किया है। वहीं स्पा सेंटर का मालिक मनोज कुमार निवासी सहारनपुर फरार है। स्पा सेंटर से 41,500 रुपए एवं अश्लील सामग्री बरामद हुई है।

spa centre
शेयर करें

देहरादून। दून पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। दून पुलिस ने स्पा सेंटर की देहरादून निवासी महिला मैनेजर और अमीर निवासी देहरादून को गिरफ्तार किया है। वहीं स्पा सेंटर का मालिक मनोज कुमार निवासी सहारनपुर फरार है। स्पा सेंटर से 41,500 रुपए एवं अश्लील सामग्री बरामद हुई है।

तलाशी में स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक चीज़ें बरामद

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बिंदाल क्षेत्र स्थित क्राउन टावर में डिलाइट स्पा सेंटर पर मसाज की आड़ में एक कमरे में एक महिला व एक पुरुष अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त मिले। साथ ही तीन अन्य महिलाएं भी उक्त स्पा सेंटर में मौजूद मिलीं। स्पा सेंटर की तलाशी में वहां से कई आपत्तिजनक चीज़ें प्राप्त हुईं। जिस पर पुलिस टीम ने मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि स्पा सेंटर का मालिक सहारनपुर निवासी मनोज कुमार महिलाओं को रुपयों का लालच देकर स्पा सेंटर की आड़ में काफी समय से अनैतिक देह व्यापार का काम करा रहा है। इस काम के लिए उसने द्वारा एक महिला मैनेजर को रखा था, जो आने वाले ग्राहकों को मसाज के साथ एक्सट्रा सर्विस के बारे में भी बताती थी। वह ग्राहकों से स्पा में रूम के 800 से 1,000 रुपया लेती थे। इसके बाद ग्राहक की पसंद पर लड़की को रूम पर भेजा जाता था। ग्राहकों से एक्स्ट्रा सर्विस के एवज में 2,000 से 4,000 रुपये तक वसूले जाते थे।

शेयर करें