मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: इनामी अपराधी पवन सिंह को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार ,बदले की आग में बना कांस्टेबल से गैंगस्टर

इंडिया वॉइस

Crime News:बिहार पुलिस ने शनिवार को 25 हजार का इनामी अपराधी को पकड़ने में एक बड़ी सफलता पाई है,इनामी अपराधी पवन सिंह के खिलाफ बिहार पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था,बिहार पुलिस और STF (एसटीएफ) ने संयुक्त छापामारी कर पवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.उसके पास से कार्बाइन और पिस्तौल के साथ कारतूस भी मिले हैं. कुख्यात इनामी अपराधी पवन सिंह को पुलिस पिछले 3 साल से तलाश रही थी.

शेयर करें

Purnia news:बिहार पुलिस ने शनिवार को 25 हजार का इनामी अपराधी को पकड़ने में एक बड़ी सफलता पाई है,इनामी अपराधी पवन सिंह के खिलाफ बिहार पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था,बिहार पुलिस और STF (एसटीएफ) ने संयुक्त छापामारी कर पवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.उसके पास से कार्बाइन और पिस्तौल के साथ कारतूस भी मिले हैं. कुख्यात इनामी अपराधी पवन सिंह को पुलिस पिछले 3 साल से तलाश रही थी.

इस पूरे मामले पर SP आमिर जावेद ने जानकारी देते हुए कहा कि कुख्यात अपराधी पवन सिंह को उसके घर टीकापट्टी थाना के सपहा गांव से गिरफ्तार किया गया है. उसके ऊपर हत्या, लूट समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.वह पिछले 3 वर्षों से फरार था. उस पर पिछले 1 साल से 25000 का इनाम भी था. शनिवार को गुप्त सूचना पर पटना से आई एसटीएफ की टीम और पूर्णिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

एसपी ने बताया कि पवन सिंह पहले आरपीएफ में कांस्टेबल था लेकिन बदले की आग ने उसे अपराधी बना दिया और वह उस इलाके का काफी खतरनाक अपराधी बन गया था. आसपास के कई जिले में उसके अपराध की तूती बोलती थी.पवन सिंह ने बताया कि 2017 में उसके पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.अभी उसकी पत्नी कोयली सिमरा पंचायत की मुखिया है. हालांकि उसने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि पुलिस और मीडिया की नजर में वो अपराधी हैं. गौरतलब है कि टीकापट्टी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित शिक्षक नागेश्वर मंडल हत्याकांड में भी मुख्य अभियुक्त के रूप में पवन सिंह का नाम आया था.

शेयर करें