मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP News:रायबरेली में भीषण सड़क हादसा, 2 ट्रकों में भिड़ंत से ड्राइवर समेत 3 लोगों की मौत

इंडिया वॉइस

Accident News In Raebareli: उत्तर-प्रदेश के रायबरेली से भीषण सड़क हादसे कि खबर सामने आई है,रायबरेली से अयोध्या मार्ग के मिल एरिया में राही के पास दो ट्रकों कि आमने सामने भयानक भिड़त से तीन लोगों कि दर्दनाक मौत हो गई है,जिसमें ड्राइवर शामिल है,यह हादसा नीलगाय को बचाने के वजह से हुआ है,हादसे में मृतक लोगो कि पहचान अभी तक नहीं हो पाई है,रात में घायलों को अस्पताल लाया गया था,जहाँ दो की मौत हो गई, जबकि एक ड्राइवर की मौत पर हुई थी.

शेयर करें

Raebareli News: उत्तर-प्रदेश के रायबरेली से भीषण सड़क हादसे कि खबर सामने आई है,रायबरेली से अयोध्या मार्ग के मिल एरिया में राही के पास दो ट्रकों कि आमने सामने भयानक भिड़त से तीन लोगों कि दर्दनाक मौत हो गई है,जिसमें ड्राइवर शामिल है,यह हादसा नीलगाय को बचाने के वजह से हुआ है,हादसे में मृतक लोगो कि पहचान अभी तक नहीं हो पाई है,रात में घायलों को अस्पताल लाया गया था,जहाँ दो की मौत हो गई, जबकि एक ड्राइवर की मौत पर हुई थी.

बताया जा रहा है कि सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक की रायबरेली की तरफ से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़त हो गई. अचानक खेतों से नीलगाय सड़क पर आ गई और माना जा रहा है कि नीलगाय को बचाने में ही दोनों ट्रकों की टक्कर हुई है,टक्कर लगने से एक ट्रक के ड्राइवर और दूसरे ट्रक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. यह भी कहा जा रहा है कि गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक का चालक नीलगाय के चलते वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. पुलिस अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं कर सकी है.

स्थानीय निवासी शारदा सिंह ने बताया कि दो ट्रक आमने-सामने लड़ने से एक ट्रक में एक ड्राइवर था, बाकी दूसरे ट्रक में 2 लोग थे, जिनकी मौत हो गई. सीओ सदर वंदना सिंह ने बताया कि मृतकों को चिन्हित करके तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा है. मृतक कहाँ के रहने वाले हैं, उनकी पहचान के लिए टीमें लगा दी गई हैं. रात में घायलों को अस्पताल लाया गया था, जहाँ दो की मौत हो गई, जबकि एक ड्राइवर की मौत पर हुई थी.

टैग: up police
शेयर करें