मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ः रफ्तार ने ली दो लोगों की जान, खड़े ट्रक में घुसी कार, गोविंदपुर से लौट रहे थे सभी

Rajni

छत्तीसगढ़ के बालोद में गुरुवार को रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली। हादसा गुरुर थाना क्षेत्र में हुआ है। मृतकों में तीन साल की बच्ची और उसकी बड़ी मां शामिल हैं। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं।

car accident
शेयर करें

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में गुरुवार को रफ्तार ने दो लोगों की जान ले ली। हादसा गुरुर थाना क्षेत्र में हुआ है। मृतकों में तीन साल की बच्ची और उसकी बड़ी मां शामिल हैं। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई। कार में सवार सभी लोग रायपुर के रहने वाले हैं। रायुपर के मोवा निवासी पंजाबी परिवार गुरुमुख सिंह, महिंदर पाल, हरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह, तीन साल की बच्ची गुरलीन कौर और उसकी बड़ी मम्मी कुलदीप कौर (32) सभी लोग कार से गोविंदपुर गए थे। वहां से सभी लोग गुरुवार सुबह लौट रहे थे।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए

इसी बीच सुबह करीब 8 बजे उनकी तेज रफ्तार कार ग्राम मुजालगोंदी और मरकाटोला के बीच स़ड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घ़ुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

वहां पर उपचार के दौरान बच्ची गुरलीन कौर और उसकी बड़ी मां कुलदीप कौर की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोगों गुरुमुख सिंह, महिंदर पाल, हरप्रीत सिंह और रंजीत सिंह को गंभीर हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया।

शेयर करें