मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में रफ्तार ने ली किशोरी की जान, तीन घायल

Rajni

यूपी के सीतापुर में लहरपुर-बिसवां मार्ग पर तालगांव थाना क्षेत्र में गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। सड़क किनारे खड़े तीन किशोरियों समेत चार लोग ट्रक के नीचे दब गए।

truck accident
शेयर करें

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में लहरपुर-बिसवां मार्ग पर तालगांव थाना क्षेत्र में गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। सड़क किनारे खड़े तीन किशोरियों समेत चार लोग ट्रक के नीचे दब गए। एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मंगलवार देर रात एक ट्रक गन्ना लादकर बिसवां चीनी मिल जा रहा था। लहरपुर-बिसवां मार्ग पर नयामुपुर मोड़ के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके कारण सारा गन्ना भी सड़क पर बिखर गया।

सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहीं थी किशोरियां

सड़क किनारे खड़े होकर मुफीदा, शहनाज, हसीना व एक अन्य किशोरी आपस में बात कर रहीं थीं। ट्रक पलटने और गन्ना फैलने की जद में यह चारों आ गईं। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों और जेसीबी की मदद से ट्रक सीधा कराया। तब तक मुफीदा की मौत हो चुकी थी। जबकि शहनाज, हसीना और एक अन्य किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

शेयर करें