1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा, कल भारत जोड़ो यात्रा का आखिरी दिन

राहुल गांधी ने लाल चौक पर फहराया तिरंगा, कल भारत जोड़ो यात्रा का आखिरी दिन

भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) अपने अंतिम पड़ाव पर है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए रविवार बड़ा दिन रहा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लालचौक पर तिरंगा फहराया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भारत जोड़ो यात्रा’ अपने अंतिम पड़ाव पर है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के लिए रविवार बड़ा दिन रहा। राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लालचौक पर तिरंगा फहराया। वो शाम साढ़े 5:30 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद सोमवार को श्रीनगर में इसका समापन होना है। कांग्रेस ने इस संबंध में रविवार को ट्वीट कर लिखा

पढ़ें :- RSS-BJP पर राहुल गांधी का प्रहार, अडाणी-अंबानी को लेकर भी साधा निशाना

एक पदयात्रा.. कन्याकुमारी से कश्मीर तक, नफरत को हराकर- दिलों को जोड़ने के लिए। असंभव सी लगने वाली भारत जोड़ो यात्रा इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है.. जो आज पन्था चौक से सोनवार चौक तक जाएगी और लाल चौक पर गर्व से तिरंगा फहराएगी। यात्रा जारी है और जय हिंद सब पर भारी है।

5 महीने से चली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का सोमवार (30 जनवरी) को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में समापन होना है। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में समापन समारोह होना है, जिसमें कांग्रेस भारी भीड़ जुटने की उम्मीद कर रही है।

पार्टी की तरफ से समान विचारधारा वाली क्षेत्रीय पार्टियों और उनके क्षत्रपों को निमंत्रण भी भेजा गया है। इससे पहले 11 जनवरी को कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देश भर के 24 दलों को समापन समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा था। हालांकि सामाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, सीपीआई (एम) की ओर से इस समापन समारोह में कोई नेता शामिल नहीं होगा।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में किया SC का रुख, इलाहाबाद HC के आदेश को दी चुनौती
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com