मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर कोविड नियमों का पालन करने या यात्रा स्थगित करने को कहा

इंडिया वॉइस

Rahul gandhi Bharat Jodo Yatra: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है. उन्होने कहा है कि उनकी 'भारत जोड़ो यात्रा' में कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए, या उन्हें "राष्ट्रहित में" इसे स्थगित कर देना चाहिए।

शेयर करें

Rahul gandhi Bharat Jodo Yatra: आज कल चीन में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है इसे देखते हुए भारत में भी सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. कोरोना को लेकर बढ़ती चिंता के बीच केंद्र सरकार ने राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखा है और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पत्र लिखकर राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करने और भारत जोड़ो यात्रा स्थगति करने को कहा है.

आपको बता दें कि, पत्र में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी और गहलोत को कहा कि राजस्थान में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा में कोविड-19 के गाइडलाइंस का सख्ती से पालन होना चाहिए. पत्र के मुताबिक, अगर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है तो पब्लिक इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देश हित में स्थगित करने का अनुरोध किया गया है.

हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की इस चिट्ठी पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मोदी सरकार बौखलाई हुई है. आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है. क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे?. बता दें कि चीन में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से हाहाकार मचा दिया है और यह पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है.

आज कोरोना को लेकर बैठक
चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, और अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में हालिया दिनों में बढ़ोतरी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज यानी बुधवार को महामारी की स्थिति की समीक्षा करेंगे. इससे पहले मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से वायरस के नए स्वरूप पर नजर रखने के लिए संक्रमित पाए गए नमूनों के जीनोम अनुक्रमण को बढ़ाने का आग्रह किया था.

टैग: rahul gandhi
शेयर करें