मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

महाराष्ट्र: रायगढ़ में ऑटो-रिक्शा पर रेत से लदे डंपर के पलटने से 4 की मौत

इंडिया वॉइस

Raigarh road accident: पीड़ितों में तीन छात्र शामिल हैं, जो परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। हादसे में ऑटो चालक समेत उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शेयर करें

Raigarh road accident: एक बड़ी दुर्घटना की खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है जहां रायगढ़ शहर में एक ऑटो-रिक्शा पर रेत से भरा डंपर पलटने से सड़क दुर्घटना में तीन छात्रों सहित चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों छात्र परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। हादसे में ऑटो चालक समेत उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

रायगढ़ पुलिस के अनुसार, “रायगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में चार की मौत हो गई जब एक ऑटो रिक्शा पर रेत से भरा डंपर पलट गया। ऑटो चालक के साथ परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

वहीं हादसे की खबर के बाद महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत मंत्री उदय सामंत ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।

टैग: road accident
शेयर करें