मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

राजस्थानः REET पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी रामकृपाल गिरफ्तार

Rajni

REET 2021 पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी रामकृपाल मीणा को बुधवार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया।

arrest
शेयर करें

जयपुर। REET 2021 पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी रामकृपाल मीणा को बुधवार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। रामकृपाल पर REET का पेपर जयपुर शिक्षा संकुल से लीक करने का आरोप है। इसमें एसओजी ने मास्टरमाइंड भजनलाल, उदाराम बिश्नोई निवासी जालौर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

जांच में पता लगा कि उदाराम को रामकृपाल मीणा ने जयपुर में पेपर दिया था। परीक्षा से पहले रीट पेपर जयपुर में शिक्षा संकुल के स्ट्रॉन्ग रूम में रखा हुआ था। वहां से पेपर को रामकृपाल मीणा ने लीक किया था।

27 जून तक ईडी की रिमांड पर

रामकृपाल मीणा जयपुर में शिवशक्ति पब्लिक स्कूल चलाता है। उधर, कोर्ट ने रामकृपाल को 27 जून तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में भी पूछताछ करेगी। ईडी के पास  कुछ अहम दस्तावेज हैं। इसके आधार पर राम कृपाल मीणा के साथ शामिल लोगों पर कार्रवाई हो सकती है। मीणा ने कई बड़े नामों का खुलासा इस पूछताछ के दौरान किया है।

इस मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के एसएस कॉलेज और एसएस पब्लिक स्कूल को गिरा दिया था। रामकृपाल मीणा ने गोपालपुरा बाईपास स्थित जगन्नाथ कॉलोनी में स्कूल व कॉलेज बना रखा था।

टैग: arrest
शेयर करें