मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना

Rajni

दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।

rain
शेयर करें

नई दिल्ली।  दिल्ली-एनसीआर में रविवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। अचनाक हुई बारिश के कारण लोगों की गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम भी काफी सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने पहले ही सात मई को बारिश की संभावना जता दी थी।

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि जो मौसम सुहावना बना हुआ है, अब और आगे जारी नहीं रहेगा। अब लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। सूरज के तेवर कड़े होने वाले हैं। ऐसे में तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। अगले सप्ताह तक तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंचने की संभावना है।

अगले सप्ताह से नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

अगले सप्ताह तक तापमान 39 डिग्री से ऊपर पहुंच जाएगा। हालांकि यह मई के औसत तापमान से कम है, क्योंकि 6 से 10 मई के बीच औसतन तापमान 39.3 व न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री रहता है, जबकि 11 मई से 15 मई के बीच अमूमन तापमान 39.5 व न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहता है।

टैग: Delhi
शेयर करें