मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली, कारोबारी की हत्या में था शामिल

HO BUREAU

यूपी के आगरा जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 25 हजार का इनामी बदमाश लोकेश पुलिस की गोली से घायल हो गया। बदमाश ने पहले पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे बदमाश लोकेश को गोली लग गई।

encounter
शेयर करें

आगरा। यूपी के आगरा जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 25 हजार का इनामी बदमाश लोकेश पुलिस की गोली से घायल हो गया। बदमाश ने पहले पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे बदमाश लोकेश को गोली लग गई।

बदमाश डकैती और हत्या का मुख्य आरोपी था। बताया जाता है कि बदमाश ने केमिकल कारोबारी के यहां डकैती डालने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, खोखे और कई कारतूस बरामद किए। मुठभेड़ हरीपर्वत थाना क्षेत्र के जेल रोड पर हुई।

शेयर करें