मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

नैनीताल में पुल से नीचे गिरी रोडवेज बस, चालक की मौत, छह यात्री घायल

Rajni

नैनीताल के रामनगर में पांच मई की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कोसी नदी पर बने नए पुल पर तेज गति से आ रहे एक छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलट कर पुल से नीचे गिर गई।

bus accedent
शेयर करें

रामनगर।  नैनीताल के रामनगर में पांच मई की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कोसी नदी पर बने नए पुल पर तेज गति से आ रहे एक छोटा हाथी को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलट कर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक सहित छह यात्री घायल हो गए।

हल्द्वानी से रामनगर आ रही थी बस

हल्द्वानी से रामनगर डिपो की बस रामनगर आ रही थी। बस में 16 यात्री सवार थे। सभी रामनगर आ रहे थे। बाल सुंदरी मंदिर की ओर से जैसे ही बस कोसी नदी पर बने नए पुल पर चढ़ी तभी सामने से तेजी गति से टाटा 407 (छोटा हाथी) आ रहा था। टाटा 407 वह गलत दिशा में चल रहा था।

बस चालक ने छोटा हाथी को बचाने का प्रयास किया तो उससे टक्कर हो गई और बस पुल से नीचे पलटकर गिर गई। हादसे में छोटा हाथी भी सड़क पर पलट गया और उसका चालक मौके से भाग गया।

ये हैं घायल यात्री

हादसे में बस चालक 42 वर्षीय गुलबदन सिंह निवासी गांव कल्लूवाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर की मौत हो गई। जबकि परिचालक करमपाल सिंह निवासी गांव कल्लूवाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर सहित यात्री भगवन कौर पत्नी कश्मीर सिंह निवासी कालागढ़, मुस्कान पुत्री भगत सिंह निवासी भरतपुरी, प्रिया पुत्री जीवन सिंह निवासी भरतपुरी, काजल पुत्री मोहन चंद्र, कौशल्या पत्नी सुरेंद्र बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट निवासी काशीपुर घायल हो गए। जबकि अन्य यात्रियों को चोटें नहीं आईं।

शेयर करें