मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस परीक्षा को पुन: कराने की मांग, समाजवादी छात्र सभा ने सौपा ज्ञापन

Rakesh

उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को दोबारा कराने की मांग को लेकर छात्र सभा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा कि पुन: परीक्षा नहीं कराई गई तो छात्रसभा व प्रदेश के तमाम युवा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

memorandum
शेयर करें

मैनपुरी।  उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा को दोबारा कराने की मांग को लेकर छात्र सभा के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कहा कि पुन: परीक्षा नहीं कराई गई तो छात्रसभा व प्रदेश के तमाम युवा सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।

मैनपुरी जिले के समाजवादी युवा सभा के पदाधिकारियों ने परीक्षार्थियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि इस सरकार में कोई भी परीक्षा हो वह पूर्ण रूप से संपन्न नहीं हो पाती है। जिसके चलते सभी कार्यकर्ताओं ने यूपी पुलिस परीक्षा पेपर लीक होने पर परीक्षा को पुन: कराने की मांग की है।

टैग: Protest
शेयर करें