मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: समस्तीपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मुखिया पुत्र को मारी गई गोली,पांच गोलियां लगने से हालत काफी नाजुक

इंडिया वॉइस

Crime News In Samastipur:बिहार के समस्तीपुर में एक बार फिर से बखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है,समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीनगर में क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने मुखिया पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.गोलीबारी में मुखिया पुत्र को 5 गोलीया लग गई जिससे बाद इलाज के लिये गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर भेजा गया है. मैच के दौरान हुई गोलीबारी की इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई. पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है.

शेयर करें

Samastipur news: बिहार के समस्तीपुर में एक बार फिर से बखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है,समस्तीपुर के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीनगर में क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने मुखिया पुत्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. गोलीबारी में मुखिया पुत्र को 5 गोलीया लग गई जिससे बाद इलाज के लिये गंभीर हालत में मुजफ्फरपुर भेजा गया है. मैच के दौरान हुई गोलीबारी की इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई. पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है.

इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया,यह घटना समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीनगर की है जहां स्वर्गीय मंटू सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच के दौरान ही बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचे थे. इस दौरान अपराधियों ने मुखिया मंजू देवी के पुत्र मन्नी सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

अपराधियों के द्वारा की गई गोलीबारी की इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. अपराधियों के द्वारा की गई फायरिंग में मुखिया पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा कल्याणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया.वहां से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है

गोलीबारी की वारदात की जानकारी मिलने के बाद चकमेहसी पुलिस के द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है.पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है. गोलीबारी के पीछे क्या वजह है यह भी साफ नहीं हो पाया है हालांकि क्षेत्र में दबी जुबान लोग जरूर यह चर्चा कर रहे हैं कि पुरानी अदावत को लेकर के अपराधियों के द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया है. इस घटना को जमीनी विवाद से भी लोग जोड़ रहे हैं.

शेयर करें